गुरुग्राम में हरियाणा रोडवेज की ट्रेनिंग बस ने लोगों को कुचला, एक की मौत, तीन घायल

by Manu
हरियाणा रोडवेज

गुरुग्राम, 12 जून 2026: गुरुग्राम सेक्टर-37 के पास शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की ट्रेनिंग बस ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

बस को अपनी ओर आते देख कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। लोगों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन बस रुकी नहीं।

गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। बस कई गाड़ियों से टकराती हुई आगे निकल गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

ये भी देखे: जींद में हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, पंचकूला से हिसार जा रही थी, 40 यात्री घायल

You may also like