पटियाला, 12 जून 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पटियाला के राजपुरा में सैनी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब की AAP सरकार पर तीखा हमला बोला। सैनी ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रशासन के जरिए उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से उनके कार्यक्रम को रोकने की लगातार कोशिश की जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं साथियों और परिवार के बीच आया हूं। मुझे यह बात अच्छी नहीं लगी। मैंने मान साहब से कहा था कि ऐसा काम न करें।”
नायब सैनी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया, “मैं सरदार शहीद ऊधम सिंह को पुष्प अर्पित करने सुनाम जाना चाहता था। जब मैं वहां पहुंचा तो एसएसपी का फोन मेरे स्टाफ को आया। उन्होंने कहा कि आप वहां न आएं। मैंने जवाब दिया कि मुझे शहीद ऊधम सिंह के स्मारक पर जाना है, कोई और काम नहीं करना है।”
सीएम सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई थी, लेकिन आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
ये भी देखे: सीएम नायब सैनी ने रोहतक में हुए हादसे पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा