सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन को दिया बड़ा झटका, याचिका हुई खारिज

by Manu
मीनाक्षी नटराजन

नई दिल्ली, 12 जून 2026: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है। मीनाक्षी नटराजन अब हाईकोर्ट जा सकती हैं।

सुनवाई के दौरान मीनाक्षी नटराजन की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश कीं। सिंघवी ने कहा कि कानून साफ है। जब तक आरोप तय नहीं होते, तब तक नामांकन पत्र में इसका उल्लेख करना जरूरी नहीं है।

उन्होंने इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण मामले का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव में लेवल प्लेइंग फील्ड होना चाहिए, जो इस मामले में नहीं बरता गया। सिंघवी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह संविधान के संरक्षक हैं, फिर भी चुप रहे, यह निंदनीय है।

मीनाक्षी नटराजन ने चुनाव आयोग और रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को पक्षपातपूर्ण और कानून के खिलाफ बताया गया था। उन्होंने इस फैसले को तत्काल रद्द करने की मांग की थी।

ये भी देखे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

You may also like