जींद में हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, पंचकूला से हिसार जा रही थी, 40 यात्री घायल

by Manu
हरियाणा रोडवेज

जींद, 11 मई 2026: हरियाणा रोडवेज की बस सोमवार दोपहर डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की बस नरवाना के हरियल चौक के पास पलटी। पुलिस के अनुसार, बस के सामने अचानक एक स्कूटी सवार आ गया। ड्राइवर ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए अचानक बस मोड़ दी, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पास में स्थित हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नरवाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

ये भी देखे: पानीपत में हरियाणा रोडवेज बस डाहर टोल प्लाजा पर खंभे से टकराई, 15 यात्री घायल

You may also like