पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड, CM भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

by Manu
संजीव अरोड़ा ED

चंडीगढ़, 17 अप्रैल 2026: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर ED की रेड हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ED की टीमें लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर पहुंचीं।

लुधियाना के अलावा जालंधर में रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद (हैम्पटन होम्स के डायरेक्टर) और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी ED ने छापेमारी की। सूद और अग्रवाल को संजीव अरोड़ा के करीबी और रियल एस्टेट पार्टनर माना जाता है।

ED की टीमों ने मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर तलाशी ली।

रेड के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन-बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। डराने-धमकाने की राजनीति जारी है। भाजपा लोगों से नहीं बल्कि CBI, ED, चुनाव आयोग या डराने वाले दफ्तरों के जरिए चुनाव जीतती है। मैं कहना चाहता हूं कि 2027 की तैयारी करनी है तो लोगों के बीच जाकर करो, ED या CBI से नहीं।”

रेड के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने X हैंडल पर लिखा, “मैं देश का जिम्मेदार नागरिक हूं और एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। मुझे विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी।”

ये भी देखे: पंजाब के AAP सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी समेत 9 ठिकानों पर ED की रेड

You may also like