चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026: पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है।
ED की टीमें सुबह 9 बजे जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच अभी चल रही है। अशोक मित्तल इस समय अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है, जिसमें अशोक मित्तल और उनके बेटे को भी जोड़ा जा रहा है।
करीब 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया था। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के फाउंडर और चांसलर हैं। वे 2022 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
ये भी देखे: चुनाव से पहले बंगाल में SSC घोटाले में पार्थ चटर्जी के घर और सहयोगी के दफ्तर पर ED की छापेमारी