3
दिल्ली, 15 जून 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को यमुना नदी पहुंचीं। यहां उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर श्रमदान किया और यमुना से गंदगी साफ की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद गीता कॉलोनी स्थित यमुना तट पर पहुंचीं और सफाई अभियान में शामिल हुईं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही यमुना का स्वच्छ, निर्मल और अविरल स्वरूप वापस लौटेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और यमुना को साफ रखने में अपना योगदान देना होगा।
ये भी देखे: यमुना नदी की सफाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, क्या बना प्लान?