रोहतक, 15 जून 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह 10:20 बजे रोहतक के दीपार्क पहुंचे। यहां उन्होंने अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की और सीएम राहत कोष से 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक मुआवजे की घोषणा की।
मुख्यमंत्री सौरभ, कपिल और अमन के घर भी गए, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
पीड़ित परिवारों से बातचीत के बाद सीएम ने कहा कि दीपार्क अग्निकांड शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। एसी का कंप्रेशर फटने से आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में सौरभ, कपिल और अमन की जान चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहानि की भरपाई तो नामुमकिन है, लेकिन दुकानों में हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि बड़े-बड़े शोरूम जलकर राख हो गए हैं।
सीएम ने घोषणा की कि सीएम राहत कोष से जल्द राहत राशि जारी की जाएगी। यूएलबी विभाग पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगा जिसमें नुकसान का पूरा ब्यौरा होगा।
ये भी देखे: बहादुरगढ़ में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे