पटना, 11 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक हलकों में खबर है कि वे अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम सकते हैं।
मिश्रीलाल यादव का राजनीतिक सफर 2020 के विधानसभा चुनाव से चमका था। वे तब मुकेश सहनी की लोक जनशक्ति पार्टी (VIP) के टिकट पर अलीनगर से जीते थे। लेकिन बाद में पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें विधायक का दर्जा तो दिया, लेकिन अब लगता है कि टिकट कटने की आशंका ने उन्हें नया रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया।
मिश्रीलाल पर भाजपा में रहते हुए पार्टी-विरोधी गतिविधियों का आरोप भी लगता रहा है। उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था।
ये भी देखे: पवन सिंह का ऐलान, बिहार चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी का सच्चा सिपाही रहूंगा