सेना के दस्तावेज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजने वाले आरोपी को 5 साल कैद
हापुड़ : भारतीय सेना के गोपनीय, प्रतिबंधित दस्तावेज आईएसआई को भेजने में दोषी सौरभ शर्मा को एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा व 22 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जिक्रयोग है की हापुड़ निवासी सौरभ शर्मा को मेडिकल आधार पर सेना से निकाला गया था। इसके बाद सौरभ शर्मा आईएसआई के लिए जासूसी करने लगा। सौरभ को यूपी एटीएस ने 8 जनवरी 2021 को किया था गिरफ्तार। आईएसआई की कथित एजेंट नेहा शर्मा को सेना के गोपनीय, प्रतिबंध ,दस्तावेज और आंकड़े सौरभ ने भेजे थे। सौरभ की पत्नी पूजा सिंह के खाते में विदेश से हजारों रुपए भेजने के भी सबूत मिले। पूजा सिंह के खाते में अनस याकूब गिटैली ने चार हज़ार रुपए भेजे थे। जाँच के दौरान सौरभ शर्मा के मोबाइल की डिटेल से हुए सभी खुलासे। ट्रायल के दौरान सौरभ शर्मा ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया था।
सेना के दस्तावेज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजने वाले आरोपी को 5 साल कैद
48
previous post