98
चंडीगढ़, 17 अगस्त : गत दिवस पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया के साथ मुलाकात की और बातचीत करते मुख्य मंत्री मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया लगभग डेढ़ साल तक तानाशाही का शिकार रहे, परन्तु आखिरकार सत्य की ही जीत होती है। सीएम मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री हैं। जांच एजेंसियों को उनके विरुद्ध कुछ नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। हम उनको शुभ्भकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ही दिल्ली के बच्चों के भविष्य के लिए अपना काम दोबारा शुरू करेंगे।