83
नई दिल्ली, 17 अगस्त : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में आज एक चाचा ने अपनी ही भतीजी को जबरदस्ती बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के बाद जाते समय चाच ने भतीजी को धमकी भी दी कि अगर इस बात के बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। वहीं पीडिता जब घर पहुंची तो अपनी आपबीती बड़ी बहन से रो-रोकर बताई। उसके बाद बड़ी बहन ने 112 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।