57
लखनऊ, 17 अगस्त : प्रदेश की राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में अफरा-तफरी का मौहाल हो गया है। दरअसल, जब एक रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक हो गया। इसके कारण कार्गो के दो कर्मी बेहोश हो गए। सीआईएसएफ मौके पर पहुंची है। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से करीब डेढ़ किलोमीटर का एरिया खाली कराया जा रहा है और आगे की जांच भी चल रही है।