बिहार में मानसून सक्रिय, पटना, सीवान में तेज बारिश, 25 जिलों में येलो अलर्ट

by Manu
बिहार में मानसून

पटना, 31 जुलाई 2026: बिहार में मानसून मजबूत बना हुआ है। पटना के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। सीवान में भी तेज बौछारें पड़ीं।

मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भोजपुर, बक्सर, गया, नवादा, बेगूसराय, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, बेतिया समेत 10 जिलों में बारिश हुई। कुछ जिलों में बादल छाए रहे और हल्की हवा चली। बिहार में अब तक सामान्य से 42 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

ये भी देखे: मानसून से पहले उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नगर निकायों में जलजमाव रोकने के दिए सख्त निर्देश

You may also like