हरियाणा में मानसून ने दी दस्तक, हिसार में बारिश, सिरसा में गिरे ओले, 15 जिलों में येलो अलर्ट

by Manu
हरियाणा बारिश

चंडीगढ़, 18 जून 2026: हरियाणा में गुरुवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया है। हिसार में बारिश हो रही है। वही ग्रामीण इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। अर्बन एस्टेट मार्केट में तेज हवा के कारण एक पेड़ गाड़ियों पर गिर गया।

सिरसा में तेज बारिश के साथ जमकर ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राज्य में लगातार बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

15 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद।

ये भी देखे: हरियाणा में मौसम बदला,बारिश व ओलावृष्टि के आसार, 28 से 31 मार्च तक येलो अलर्ट

You may also like