जयपुर में आज RR बनाम GT, दोनों के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला

by Manu
RR बनाम GT

जयपुर, 09 मई 2026: आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR बनाम GT) के बीच खेला जाएगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास राजस्थान को पॉइंट्स टेबल में पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है। दोनों टीमों ने 10-10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हासिल किए हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण राजस्थान चौथे जबकि गुजरात पांचवें स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार फॉर्म में है। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच मैचों में से तीन हार चुकी है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 6 और राजस्थान ने 3 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। इस सीजन में अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को 6 रन से हराया था।

ये भी देखे: DC बनाम KKR का आज रोमांचक मुकाबला आज, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर

You may also like