पटना में TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, छात्र नेता दिलीप समेत 4 अरेस्ट

by Manu
TRE-4 protest

पटना, 09 मई 2026: बिहार में TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पटना में अभ्यर्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

इस घटना के बाद गांधी मैदान थाने में मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अभ्यर्थियों पर यातायात बाधित करने, विधि-व्यवस्था भंग करने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाए गए हैं।

गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 5000 अज्ञात और चार नामजद अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उकसाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार और शहबाज सहित दो अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभ्यर्थियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी देखे: TRE-4 भर्ती विवाद: छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया

You may also like