2
चंडीगढ़, 09 मई 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज क्रॉसफायरिंग की चपेट में आ गया। इस घटना में गुजरात के द्वारका के सलाया निवासी अल्ताफ तालाब केर की मौत हो गई।
‘MSV अल फायज नूर सुलेमानी-1’ नाम का यह जहाज दुबई से सामान लेकर यमन जा रहा था। इसी दौरान जहाज ईरान और अमेरिका के बीच हो रही अंधाधुंध फायरिंग में फंस गया। फायरिंग से जहाज में बड़े छेद हो गए और वह डूबने लगा।
अल्ताफ तालाब केर उस समय जहाज के इंजन रूम में ड्यूटी पर था। गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
जहाज पर सवार अन्य 17 भारतीय नाविकों को पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने समय रहते बचाया। सभी नाविकों को सुरक्षित रूप से दुबई के बंदरगाह पर पहुंचा दिया गया है।