दिल्ली, 08 मई 2026: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC बनाम KKR) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। टीम 10 मैचों में सिर्फ 8 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। वहीं, आठवें स्थान पर चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने बाकी पांच मैच जीतने होंगे।
दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं जबकि कोलकाता की जीत 19 रही है। एक मैच टाई रहा, जिसे दिल्ली ने जीत हासिल की थी। पिछले सीजन में दोनों के बीच हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की थी।
दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी चिंतित है। पिछले कुछ मैचों में जब भी पिच पर गेंदबाजों को मदद मिली, दिल्ली का टॉप ऑर्डर बुरी तरह ढह गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम एक समय 9 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी।
ये भी देखे: MI बनाम LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, रोहित की शानदार वापसी