सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया मोड़, UP पहुंची SIT की टीम

by Manu
चंद्रनाथ रथ

कोलकाता, 08 मई 2026: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA)चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को अंतरराज्यीय कनेक्शन का संदेह है। पुलिस ने सीमा से सटे सभी थानों को अलर्ट किया है।

जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड में कुल 7 से 8 लोग शामिल थे। अपराधियों ने सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था।

पुलिस का अनुमान है कि हमले में दो शार्प शूटर शामिल थे। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके से बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से एक लाल रंग की कार का भी पता चला है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद अपराधी इसी कार में फरार हुए थे।

विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पहुंच गया है।

जांच में पता चला कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रोकने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया, उसका नंबर प्लेट सिलीगुड़ी के निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज था। जेम्स ने अपनी निसान माइक्रा कार बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। उसी विज्ञापन के जरिए उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया था। पुलिस अब उन लोगों से पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश पहुंची है।

ये भी देखे: अमित शाह कोलकाता पहुंचे, आज तय होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री

You may also like