कोलकाता, 08 मई 2026: पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। शाह को राज्य में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
माना जा रहा है कि इस बैठक में विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं। सुवेंदु ने इस बार भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है। इसके अलावा उन्होंने नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था।
बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सीटों में से 207 सीटें जीती है।
ये भी देखे: भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल तो जेपी नड्डा को असम के लिए बनाया पर्यवेक्षक