चंडीगढ़, 06 मई 2026: जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट को बुलेटप्रूफ बना दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर वैन भी इलाके में लगातार गश्त कर रही है। यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील माना जाता है क्योंकि पास ही चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय और पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यालय भी स्थित है।
जालंधर और अमृतसर में क्या हुआ?
मंगलवार रात जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाका हुआ था। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
इसी रात अमृतसर में आर्मी कैंप के अंदर ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन ग्रेनेड दीवार से टकराकर फट गया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दोनों स्थानों का दौरा किया।
ये भी पढ़े: चंडीगढ़ BJP मुख्यालय ब्लास्ट मामले में नया ट्विस्ट, 2 संदिग्धों के घर पहुंची पुलिस