कोलकाता, 06 मई 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। डेढ़ दशक से सत्ता में रह रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट गई है।
चुनाव नतीजों के बाद नई विधानसभा के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है और इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है। अब नई सरकार बनाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, 8 मई को भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं, कोलकाता पहुंच सकते हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है।
इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा, “मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। चुनाव आयोग असली विलेन है। उसने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटी हैं।” ममता ने कहा, “अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है। मैं आजाद पंछी हूं।
ये भी देखे: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, बोली – हम चुनाव नहीं हारे, हमें हराया गया