अमृतसर, 05 मई 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका इलाके में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आज 5 मई को रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वेरका इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई है और फायरिंग भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकला था। तभी दो गाड़ियां उसके पास आकर रुकीं। उनमें से 8-9 युवक उतरे, जिनमें कुछ के पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर जान से मारने की नीयत से दो गोलियां चलाईं। शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी नव के घर पर दबिश दी। इसी दौरान 5-6 आरोपी वहां पहुंच गए और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उनका पीछा किया। बस स्टैंड के पास आरोपी कृष्णा सोनिक ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली लगने से कृष्णा सोनिक के दोनों पैर घायल हो गए। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।
ये भी देखे: अमृतसर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार