ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, बोली – हम चुनाव नहीं हारे, हमें हराया गया

by Manu
ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कोलकाता, 05 मई 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि उन्हें हराया गया है।

उन्होंने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि विलेन चुनाव आयोग से है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से 100 सीटें लूटी हैं।”

ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव से महज दो दिन पहले गिरफ्तारियां शुरू कर दी गईं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर गेम खेल रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग की मदद से SIR के बहाने 93 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस हार को नहीं मानती और वह इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

ये भी देखे: भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल तो जेपी नड्डा को असम के लिए बनाया पर्यवेक्षक

You may also like