सीएम योगी ने जल जीवन मिशन में खुदाई के बाद गड्ढे तुरंत भरने के दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

by Manu
सीएम योगी

लखनऊ, 02 मई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के तहत सड़कों पर खुदाई का काम करते समय सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए।

कार्य पूरा होते ही खोदी गई सड़कों और गड्ढों को तुरंत भरा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि गड्ढे भरे गए हैं या नहीं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

योगी सरकार शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक साफ पानी पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। जल जीवन मिशन के जरिए करोड़ों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक अब सभी जिलों में जिलाधिकारी, जल जीवन मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे खुदी हुई सड़कों और गड्ढों की स्थिति देखेंगे और उन्हें तत्काल भरने का काम सुनिश्चित करेंगे।

ये भी देखे: जल जीवन हरियाली: 14.5 हजार से अधिक सरकारी भवनों में लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग

You may also like