छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, DRG के तीन जवान घायल

by Manu
कांकेर IED ब्लास्ट

कांकेर, 02 मई 2026: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को एक पुराने IED के ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुआ। यह इलाका नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है।

डीआरजी की टीम इलाके में डिमाइनिंग ऑपरेशन चला रही थी। टीम का मकसद नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी को ढूंढकर निष्क्रिय करना था। इसी दौरान एक छिपे हुए विस्फोटक से जवानों का संपर्क हो गया और जोरदार धमाका हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

ये भी देखे: Sukma IED Blast: सुकमा में नक्सलियों का प्रेशर IED ब्लास्ट, ASP आकाश राव शहीद

You may also like