यूपी में शिक्षामित्रों को मिलेगा 18 हजार रुपये मासिक मानदेय, सरकार ने जारी किया 250 करोड़ का फंड

by Manu
योगी

लखनऊ, 24 अप्रैल 2026: योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में अनुमोदन के बाद एक लाख 42 हजार शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय जारी कर दिया है। अब शिक्षामित्रों को हर महीने 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। पहले यह राशि 10 हजार रुपये थी।

सरकार ने अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इस बढ़े हुए मानदेय के लिए शिक्षा विभाग को 250 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने मानदेय बढ़ाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था। अब जिलेवार फंड की सूची भी जारी कर दी गई है।

शिक्षामित्रों को साल में 11 महीने का मानदेय दिया जाता है। यह फैसला परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

ये भी देखे: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18 हजार

You may also like