4
रेवाड़ी, 24 अप्रैल 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह रेवाड़ी के भाड़ावास गेट के पास KSV टैक्स कंसल्टेंट कंपनी पर छापा मारा है।
यह कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही है। ED की टीम सुबह करीब 6 बजे ही दो वाहनों में पहुंची। टीम के साथ CISF के जवान भी मौजूद थे।
टीम ने ऑफिस में प्रवेश करते ही अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद कई घंटों तक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। आयकर विभाग की टीम भी रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है।
ED की यह छापेमारी टैक्स संबंधी मामलों की जांच को लेकर बताई जा रही है।
अभी तक ED की ओर से इस कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच अभी जारी है।
ये भी देखे: ED Raid: सोनीपत में बिल्डर के घर ईडी की रेड, सीआरपीएफ के पहरे में जांच जारी