चंडीगढ़, 11 नवंबर 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली धमाके पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की सारी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जांच चल रही है और दिल्ली वाली घटना के सारे सच सामने आएंगे।
सैनी ने कहा कि इस हादसे में जो लोग मारे गए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। उनकी आत्माओं को शांति मिले। जिन लोगों ने यह कांड रचा। उनके इरादे नाकाम होंगे। उन्हें करारा जवाब मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि फरीदाबाद में सर्च ऑपरेशन जोरों पर है। वहां से जो सामान मिला। उसकी गहराई से जांच हो रही। कई लोग गिरफ्तार हो चुके। अब देखना है कि यह चेन कहां तक फैली।
हरियाणा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। केंद्र की एजेंसियां भी राज्य के संपर्क में हैं। सब मिलकर काम कर रहे है।
ये भी देखे: 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन