चंडीगढ़, 05 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार अब 65 लाख से ज्यादा परिवारों को कवर करने वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है. हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिलेगा। यह योजना पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होगी।
योजना की खास बात यह है कि परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं होगी। इसमें सरकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर भी शामिल रहेंगे। लाभार्थियों को विशेष स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। सरकार ने कहा है कि इस कदम से राज्य देश का पहला ऐसा इलाका बनेगा जहां यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज लागू होगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी, बल्कि लोग अपनी बचत को शिक्षा या अन्य जरूरतों पर खर्च कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री मान ने इसे “सर्वहितकारी कदम” बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। योजना के लागू होने से महामारी या दुर्घटना जैसे संकटों में परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़ेगा।
ये भी देखे: पंजाब सरकार ने अनाथ और आश्रित बच्चों के लिए 242 करोड़ रुपये किए जारी, कुल 410 करोड़ का बजट