पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन ने 5 युवकों को चपेट में लिया, 4 की मौके पर मौत, 1 घायल

by Manu
Train Accident Purnia

चंडीगढ़, 03 अक्तूबर 2025: बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कटिहार-जोगबनी रेलखंड के जबनपुर के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तेज रफ्तार ने पांच युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार युवकों के शव ट्रैक पर ही क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पांचों युवक कसबा के ही निवासी थे। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें भागने या बचने का जरा भी मौका नहीं मिला। घायल युवक को फौरन पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। डॉक्टर उसकी हालत को लेकर चिंता जता रहे हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ये भी देखे: नालंदा में वंदे भारत का भयानक हादसा, शादी के शगुन जाते तीन भाइयों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

You may also like