कंगना का राहुल पर तीखा तीर, कहा – ‘वो देश का कलंक हैं, हर जगह भारत को बदनाम..”

by Manu
कंगना

चंडीगढ़, 03 अक्तूबर 2025: बॉलीवुड की अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधी निशाना साधा है। राहुल को ‘देश का कलंक’ बताते हुए कंगना ने उन्हें आलोचना की आदत का शिकार करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल हर मंच पर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

कंगना ने अपने बयान में राहुल पर तंज कसते हुए कहा, “वो एक कलंक हैं। हर कोई जानता है कि वे हर जगह जाकर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। देश की आलोचना करना, यहां के लोगों को झगड़ालू और बेईमान बताना ये सब उनकी पुरानी आदत है। वे तो बस ये साबित करना चाहते हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं। अगर यही उनका इरादा है, तो मैं उन्हें बिल्कुल सही से कलंक ही कहूंगी। वे हमेशा देश को शर्मिंदा करते रहते हैं, और देश को भी उन पर शर्म आती है।”

ये भी देखे: बठिंडा कोर्ट से कंगना रनौत को हाजिरी छूट की अर्जी खारिज, 27 अक्टूबर को होना होगा पेश

You may also like