धुरी पुलिस ने 180 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

by Manu
धुरी पुलिस

धुरी, 26 जुलाई 2025: पंजाब के संगरूर जिले की धुरी पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिलाओं के जरिए चल रही हेरोइन तस्करी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

धुरी के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस ने नीम्मो नाम की एक महिला को पकड़ा था, जिसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस छोटी-सी बरामदगी को पुलिस ने हल्के में नहीं लिया और नीम्मो से गहन पूछताछ की। पूछताछ में नीम्मो ने अपने सप्लायर का नाम उजागर किया, जिसके आधार पर पुलिस ने शेरपुर की रहने वाली महिंदर कौर को धर दबोचा।

महिंदर कौर की गिरफ्तारी को धुरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि उसके पास से 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह महिलाओं के जरिए सप्लाई की जा रही अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा, “हम महिंदर कौर को कोर्ट में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लेंगे, ताकि पूछताछ के जरिए इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। हमारा मकसद इस चेन को पूरी तरह तोड़ना और इसके पीछे के सभी बड़े माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाना है।”

ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस ने 15 किलो हेरोइन किया जब्त, 1 नशा तस्कर भी गिरफ्तार

You may also like