फिरोजपुर, 25 जुलाई 2025: फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और एक कुख्यात तस्कर रमेश कुमार मेची को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस सफलता को साझा करते हुए इसे पुलिस की सतर्कता और मजबूत खुफिया तंत्र का नतीजा बताया। थाना घल्ल खुर्द की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया, जिसमें रमेश कुमार को पकड़ा गया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में गहन जांच कर रही है।
ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 9.4 किलो हेरोइन जब्त