चंडीगढ़, 27 जून 2025: चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) लांडरां ने भारत सरकार के पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क और भौगोलिक संकेतक महानियंत्रक के कार्यालय द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट में लगातार 7वें साल पूरे भारत में शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों से पेटेंट के लिए शीर्ष 10 आवेदकों की सूची में शामिल होकर नवाचार और अनुसंधान में अग्रणी के रूप में अपनी पहचान को मजबूत किया है। छठा रैंक प्राप्त कर सीजीसी ने 2023-2024 की अवधि में 977 पेटेंट दाखिल किए और यह पंजाब के उन मुट्ठी भर संस्थानों में से एक है जो नियमित रूप से इस सूची में शामिल होते रहे हैं। यह मील का पत्थर पंजाब के बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में समृद्ध योगदान देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
सीजीसी लांडरा ने इन्नोवटर्स और उनके प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल (आर एंड डी), एक इनक्यूबेशन सेंटर, नीति आयोग द्वारा समर्थित एसीआईसी – राइज़ एसोसिएशन और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) सेल की स्थापना भी की है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 92,168 पेटेंट आवेदन दायर किए गए, जिनमें से भारतीय आवेदकों द्वारा दायर आवेदनों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 19.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पंजाब कुल 4,604 पेटेंट आवेदनों के साथ शीर्ष पांच दाखिल करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल है। इस सूची में तमिलनाडु पहले स्थान पर है, उसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं।
सीजीसी लांडरां के मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग क्रमशः 135 और 134 पेटेंट दाखिल करने में सबसे आगे रहे, इसके बाद चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन का स्थान रहा, जिसने 225 पेटेंट दाखिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीजीसी के आविष्कारकों द्वारा विकसित कुछ अनूठे नवाचारों में – दूरस्थ और कुशल रोगी निगरानी के लिए वर्चुअल इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के लिए एक प्रणाली शामिल है, जिसे प्रो. (डॉ.) दिनेश अरोड़ा द्वारा दायर किया गया है; कृषि में जल संरक्षण के लिए एक फसल प्रबंधन प्रणाली जो स्थिरता को बढ़ावा देती है और खाद्य सुरक्षा में सुधार करती है, ईसीई की प्रो. (डॉ.) सिमरप्रीत कौर द्वारा दायर किया गया; वाहन सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए एक स्वचालित टायर स्वास्थ्य निगरानी उपकरण, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा दायर किया गया है; नेत्र रोगों के उपचार के दौरान दवा के प्रवेश और प्रभावकारिता में सुधार के लिए एक नेत्र दवा वितरण-सक्षम नैनोस्ट्रक्चर्ड लिपिड कैरियर आधारित संरचना, फार्मेसी विभाग के छात्रों ने द्वारा दायर किया गया है; तथा इनके के अलावा अन्य कई आविष्कार सीजीसी के रिसर्चर्स द्वारा फाइल किए गए हैं।
सीजीसी लांडरा के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और सीजीसी लांडरा के अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल ने इस उपलब्धि के लिए सीजीसी परिवार को बधाई दी उन्होंने कहा कि, “यह उपलब्धि नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में हमारे अथक प्रयासों का प्रमाण है। हमें अपने छात्रों और शिक्षकों पर गर्व है और हम नई तकनीक विकसित करने और मौजूदा तकनीकों में सुधार करने में उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका व्यापक उद्देश्य देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देना है।
यह भी पढ़े: Haryana News: युवक की करंट लगने के कारण मौत! परिवार में मचा कोहराम