नेपाल में बालेन शाह को बड़ा झटका, गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने 26 दिनों में ही दिया इस्तीफा

by Manu
Sudhan Gurung Resigns

काठमांडू, 22 अप्रैल 2026: नेपाल के गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने पद संभालने के महज 26 दिन बाद इस्तीफा दे दिया है। बुधवार (22 अप्रैल 2026) को उन्होंने अपनी वित्तीय संपत्तियों को लेकर उठाई गई चिंताओं की निष्पक्ष जांच का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया। सुधन गुरुंग ने फेसबुक पर पोस्ट करके इस्तीफे की जानकारी खुद दी है।

उन्होंने लिखा कि अपनी संपत्तियों पर उठे सवालों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि सुधन गुरुंग को 27 मार्च 2026 को गृहमंत्री बनाया गया था।

ये भी देखे: नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

You may also like