काबुल, 28 अप्रैल 2026: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए हमलों में 7 लोगों की मौत हो गई है। 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, प्रांत की राजधानी असदाबाद में कई घरों के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। हमले में मोर्टार और रॉकेट दागे गए।
तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने आरोप लगाया कि ये हमले पाकिस्तान की तरफ से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमले सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए थे।
वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की खबरें गलत और बेबुनियाद हैं।
ये भी देखे: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक हॉस्पिटल पर की एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल