ट्रम्प का ईरान को धमकी, समझौता नहीं तो सीजफायर खत्म, बमबारी फिर शुरू हो सकती है

by Manu
TRUMP

चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान के पास मौजूद ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम हासिल कर लेगा।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा कि नाकेबंदी तो जारी रहेगी और अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर सकता है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने की बजाय अटकी हुई दिख रही है। हाल ही में पाकिस्तान में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत से भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

हालांकि बैकचैनल वार्ता से कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन दोनों पक्ष अब भी कई अहम मुद्दों पर सहमत नहीं हो पाए हैं।

ये भी देखे: डोनाल्ड ट्रम्प की दुनिया को चेतावनी, ईरान से तेल खरीदने पर लगेंगे प्रतिबंध

You may also like