50
अमेरिका ने गाजा से बंधकों को रिहा करने के लिए कहा
अमेरिका, 3 दिसम्बर : अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 20 जनवरी 2025 तक इजरायल के बंधक गाजा से रिहा नहीं किए गए, तो वह मध्य पूर्व में तबाही मचाने की धमकी देंगे। उनका यह बयान इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के संदर्भ में आया है, जिसमें 250 से ज्यादा बंधक अभी भी गाजा में फंसे हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि जो लोग बंधकों को कैद किए हुए हैं, उनके खिलाफ अमेरिका सख्त एक्शन लेगा और उन्हें इतिहास की सबसे बड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने बंधकों को जल्द से जल्द रिहा करने के लिए कहा है।