श्रीनगर में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर, 3 दिसंबर : श्रीनगर के वन क्षैत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। दाचीगाम, शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से आमना-सामना तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।
श्रीनगर में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़
80