अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हुआ हस्ताक्षर, जंग खत्म

by Manu
अमेरिका और ईरान

वॉशिंगटन, 18 जून 2026: अमेरिका और ईरान ने जंग समाप्त करने के समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बुधवार देर रात डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही यह समझौता तुरंत लागू हो गया है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को रिपोर्टरों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल में इस 14 पॉइंट वाली डील की विस्तृत जानकारी दी। डेढ़ पन्ने के करीब 800 शब्दों वाले इस दस्तावेज में होर्मुज स्ट्रेट को सिर्फ 60 दिनों के लिए पूरी तरह मुक्त रखने का प्रावधान है।

समझौते के तहत ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने का लिखित भरोसा दिया है। वहीं ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर (लगभग 28 लाख करोड़ रुपये) के फंड की योजना पर भी दोनों पक्षों ने सहमति जताई है।

ये भी देखे: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता, जंग खत्म करने पर सहमति, 19 जून को दस्तखत

You may also like