1
करनाल, 12 मई 2026: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार किया है।
आरोपी इंस्पेक्टर मनोज कुंजपुरा सेंटर पर तैनात था। उसने एक डिपो होल्डर से अपने कार्य को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपये की घूस मांगी थी। डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की।
विजिलेंस टीम ने कुंजपुरा सेंटर पर दबिश दी और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से नकदी भी बरामद की है।
आरोपी मनोज मधुबन का रहने वाला है और वह एक रिटायर्ड फौजी है।
ये भी देखे: रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई, चोरी हुई बाइक की सुपरदारी के लिए रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार