लखनऊ में शुरू हो रहा है तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

by Manu
UP आम महोत्सव

लखनऊ, 03 जुलाई 2026: लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 3 से 5 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान प्रदेश के आम उत्पादकों, बागवानों और निर्यातकों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस बार महोत्सव में 800 से ज्यादा किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, रटौल और लखनऊ सफेदा जैसी मशहूर किस्मों के साथ कई दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल होंगी।

आम से बने अचार, जूस, पल्प और अन्य उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को जन भवन में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन होगा। इसमें देश-विदेश के खरीदार सीधे आम उत्पादकों और बागवानों से मिलेंगे। इससे किसानों को नए बाजार मिलने की उम्मीद है।

महोत्सव में कृषि विशेषज्ञ और उद्यान विभाग के अधिकारी किसानों को अच्छी खेती, आम की तुड़ाई के बाद देखभाल, पैकिंग, ब्रांडिंग, प्रोसेसिंग और निर्यात से जुड़ी जानकारी देंगे।

ये भी देखें: मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, गोद में लेकर बच्ची को दुलारा

You may also like