2
मुरादाबाद, 29 जून 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा बैठक की।
जनसभा स्थल पहुंचने पर उनका कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और सदर विधायक रितेश गुप्ता ने गुलदस्ता व श्रीनाथ जी की मूर्ति देकर स्वागत किया।
सदर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से अपील की कि मुरादाबाद को एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल जाए तो स्थानीय लोगों को बहुत लाभ होगा।
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ सैफई का विकास किया, जबकि योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं।
ये भी देखें: मुरादाबाद दौरे पर सीएम योगी, 365 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात