चंडीगढ़, 08 मई 2026: तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट में थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय की पार्टी ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से टीवीके अभी 10 सीट दूर है।
इस स्थिति में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सरकार गठन की चुनौती खड़ी हो गई है।
कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन से विजय के गठबंधन की ताकत 113 तक पहुंच जाती है, लेकिन विजय द्वारा अपनी दो जीती हुई सीटों में से एक छोड़ने के बाद यह संख्या घटकर 112 रह जाएगी। बहुमत से अभी भी 5-6 सीट कम होने के कारण नई सरकार का गठन अधर में लटका हुआ है।
चर्चा है कि यदि डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सरकार बनाने की कोशिश करेगा तो TVK के सभी 108 विधायक सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।
ये भी देखे: BIG NEWS: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत, 30 से ज्यादा विधायक TVK के साथ जाने को तैयार