अमृतसर, 17 सितंबर 2026: गुरुनगरी अमृतसर में सिख संगत ने अरदास और सेवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया। सिख संत समाज ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सिख समुदाय के लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अमृतसर के गुरुद्वारा छठी पातशाही में सिख समुदाय के विभिन्न सम्प्रदायों और संत समाज के सदस्यों ने विशेष प्रार्थना आयोजित की। यह अभियान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है। सिख समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिए अरदास की।
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू के नेतृत्व में सदस्यों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद मांगा। इसके बाद जत्थे ने सामुदायिक रसोई में लंगर सेवा और जोड़ा घर में सेवा की। सभा के दौरान पाठ और कीर्तन के बाद अरदास में चढ़दी कला सरबत दा भला तथा देश और लोगों की शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
गुरुद्वारा छठी पातशाही रणजीत एवेन्यू में आयोजित समागम को पूरे पंजाब से समर्थन मिला। इसमें ज्ञानी सुखदेव सिंह जी गुरदर्शन सिंह कर्म सिंह जत्थेदार हरबंस सिंह मंझपुर बाबा मेजर सिंह डेरा शहीद तारा सिंह जी संत बाबा हरदीपक सिंह जी टिब्बे वाले समेत कई संत महापुरुष एसजीपीसी सदस्य और बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।
इस दौरान सिख संत समाज के सदस्यों द्वारा हार्ट-टू-हार्ट ए सागा ऑफ रेवरेंस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिख समुदाय के साथ जुड़ाव और कार्यों को रेखांकित करती है।
सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ समाज और देशसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर सिख गुरुओं की शिक्षाओं का पालन कर रहे हैं। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर लंगर पर जीएसटी छूट सुल्तानपुर लोधी को हेरिटेज सिटी का दर्जा वीर बाल दिवस जैसी पहलों का जिक्र किया।
संत बाबा हरदीपक सिंह टिब्बे वाले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में सिख समुदाय के लंबे समय से लंबित कई मुद्दों का समाधान किया। करतारपुर कॉरिडोर खोलने से अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सीएए के तहत प्रताड़ित सिखों को नागरिकता प्रदान की गई।
वर्ल्ड सिख चैंबर के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह ने पंजाब में आर्थिक विकास परियोजनाओं हेरिटेज संरक्षण और कनेक्टिविटी सुधारों की सराहना की। सिख नेताओं ने प्रधानमंत्री के सिख संस्कृति विरासत संरक्षण और गुरु साहिबान की जयंतियों के वैश्विक आयोजनों की भी तारीफ की।
ये भी देखें: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जलाए जाएंगे 21 लाख दीए