हिसार में सीएम सैनी के दौरे से पहले अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 75 कारतूस मिले

by Manu
शार्प शूटर गिरफ्तार

हिसार, 23 सितंबर 2026: हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरे से ठीक एक हफ्ते पहले सीआईए ने अजीत पहलवान गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गश्त के दौरान सातरोड कलां इलाके से पकड़ा। उसके कब्जे से दो तुर्की मेड पिस्टल 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के निशाने पर गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा के आठ लोग थे। वह इलाके में किसी बड़ी गैंगवार को अंजाम देने आया था। हालांकि हिसार पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर टारगेट की जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था।

एक अक्टूबर को हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मेले का उद्घाटन होना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। इसी बीच सीआईए ने शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है।

ये भी देखे: सोनीपत एसटीएफ की बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार

You may also like