आजमगढ़, 23 सितंबर 2026: आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। उसने पकड़े जाने के डर से अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। इस दौरान उसने एक बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एटीएस एसओजी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारा अरविंद सिंह 42 मारा गया।
घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर अहिरौला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक वह घर में पूजा कराने से नाराज था। मंगलवार शाम छह बजे इसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई। फिर उसने पूजा करा रहे पुजारियों से आधार कार्ड मांगा। बहस करने लगा। इसी बीच गुस्से में आरोपी भागकर कमरे में गया। अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आया। दो पुजारियों और पत्नी को गोली मार दी।
इसके बाद अरविंद ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वह लगातार बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। हालात बेकाबू होते देखकर एसओजी और एटीएस कमांडोज की टीम को बुलाया गया। टीम ने पूरे घर को घेर लिया। इस दौरान पुलिस आरोपी को समझाती रही।
सात घंटे तक अरविंद बच्चों के साथ कमरे में बंद रहा। रात एक बजे उसने अपने नौ साल के बेटे शौर्य को गोली मार दी। इसके बाद पुलिस घर में दाखिल हुई। बच्चों को छुड़ाया और आरोपी को मार गिराया। मृतकों में हत्यारे अरविंद सिंह के अलावा पत्नी बबीता सिंह 40 बेटा शौर्य नौ पुजारी महेंद्र पाठक 60 और अखिलेश मिश्रा 55 शामिल हैं।
ये भी देखे: अंकित बालियान हत्याकांड: शामली पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में किया ढेर