ऑपरेशन सिंदूर में एस-400 ने 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था, रक्षा मंत्रालय के रिपोर्ट में खुलासा

by Manu
एस-400

चंडीगढ़, 14 सितंबर 2026: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314 किमी की दूरी पर उड़ रहे एक विमान को मार गिराया था। रक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में गिराए गए विमान को स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट कहा गया है। हालांकि वायुसेना के अफसर पहले बता चुके हैं कि यह पाकिस्तान का एडब्ल्यूएसीएस विमान था जो हवा में खतरे और टारगेट की एकसाथ पहचान करता है। इसे हवाई कमांड सेंटर भी कहा जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भारत की तरफ से सतह से हवा में किया गया सबसे लंबी दूरी का हमला था। इससे साफ हुआ कि दूरी दुश्मन के विमान को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम से नहीं बचा सकती।

रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में एयरफोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर में एस-400 से पाकिस्तानी विमान गिराने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक एस-400 ने पाकिस्तानी विमान के खतरे को ट्रैक किया। इसके बाद लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल को टारगेट की तरफ गाइड किया गया। मिसाइल ने पाकिस्तानी विमान पर सटीक निशाना लगाया।

एस-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था। यह सिस्टम फाइटर जेट बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है।

यह हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।

ये भी देखे: भारत मंडपम में मोदी-पुतिन की बैठक शुरू, Su-57 फाइटर जेट खरीद सकता है भारत

You may also like